चित्तौड़गढ़: बाबा रामदेव की नवी जयंती पर सालवी समाज द्वारा सुभाष चौक से इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम तक निकाली गई शोभायात्रा
सालवी समाज द्वारा आराध्य देव बाबा रामदेव जी की 9वीं जयन्ती पर सुभाष चौक से इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम तक शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जी जाड़ावत के नेतृत्व में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा कॉंग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट उपसभापति कैलाश पंवार ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।