कुम्भराज: कुंभराज में रंगदारी, जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की घटना, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | May 31, 2026 कुंभराज थाना पुलिस ने खुलेआम रंगदारी दिखाकर जानलेवा हमला तोड़फोड़ करने की सनसनीखेज घटना के आरोपी आदित्य अहिरवार निवासी कुंभराज को बीती रात पकड़ा है। 31 मई को पुलिस ने बताया, फरियादी रोहित मीणा ग्राम उमरिया ने 29 मई रात ट्रैक्टर रोककर रुपए मांगने पर विरोध पर रॉड लुहांगी लाठी डंडों से जानलेवा मारपीट तोड़फोड़ की रिपोर्ट की। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।