ग्वालियर गिर्द: मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों पर भारी चालान, चार लोगों से ₹62 हजार वसूले, बेजा कब्जे भी हटाए
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे कई बाइक सवारों को मंगलवार को अभियान चलाकर पकड़ा गया है।सिर्फ 4 बुलेट सवार लोगों से ही भारी भरकम जुर्माना यानी कुल 62000 वसूले गए।इन सभी पर यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत ये कार्रवाई की गई।इसी तरह सड़क को घेर कर वहां अपनी दुकान सजाने वाले अथवा ठेले खड़े कर ट्रैफिक को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्यवाई हुई है।