कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम ने जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 नगर निगम अधिकारियों को लगातार क्षेत्रीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि दबंग लोगों के द्वारा नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इस पूरे मामले को नगर निगम अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और परिवर्तन दल के साथ जाकर नगर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर निगम टीम के द्वारा मंगलवार करीब 1:00 बजे जमीन को कब्जा मुक्त कराकर अपने अधीन लिया गया है।