भोरे: भोरे में प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ की कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों के खिलाफ प्राथमिकी के आदेश
थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी गोपालगंज के निर्देश पर गठित धावा दल के द्वारा की गई। चलाए जा रहे अभियान में रवि जनरल स्टोर एंड बीके गारमेंट्स तथा कोलकाता स्वीट हाउस से एक बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।