ग्वालियर गिर्द: स्कूटर की डिक्की में लोडेड रिवाल्वर के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार
थाटीपुर पुलिस ने नमन सोलंकी नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी रिवाल्वर जिंदा राउंड बरामद किया है। घटना भूतेश्वर मंदिर के पास थाटीपुर की है। बुधवार दोपहर 2 बजे चेकिंग के दौरान नमन सोलंकी को पकड़ा गया। उसके स्कूटर की तलाशी ली गई तो उसमें रिवाल्वर और राउंड रखा मिला। आरोपी नमन सोलंकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।