बैरसिया: भोपाल क्राइम ब्रांच ने चरस तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, महिला तस्कर सहित 3 गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Apr 13, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। महिला चरस तस्कर सहित 3 गिरफ्तार। आपको बता दें कि पुलिस ने एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की। पकड़े गए आरोपी मंसूर खान ने पूछताछ में बताया कि वह चरस शाहजहांनाबाद की रहने वाली महिला तस्कर से खरीदता था।