गोरखपुर: नगर निगम ने नालों व सड़कों पर स्थायी रूप से कब्जा करके अवैध अतिक्रमण करने वालों पर चलाया बुलडोजर
चौरहिया गोला से लेकर खूनीपुर तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राम विजय पाल ने बताया कि नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।उच्चाधिकारियों का आदेश है कि जो भी नाले पर स्थायी रूप से अतिक्रमण किए हुए है।उसको बहा के हटाकर विधिवत तल्लीझार सफाई कराई जाए।