बहराइच: विकास भवन सभागार में सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
विकास भवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी/अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में गुरुवार को सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबूराम द्वारा बताया गया कि 8 जून से 28 जून तक 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 यूनिट हेतु आवेदन किया गया है।