बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध चाकू और तमंचे के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 8, 2026 बिजनौर में आज सोमवार शाम करीब 4:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध चाकू और अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आनंद और प्रदीप कोतवाली शहर के रहने वाले हैं। दोनों के पास से एक अवैध तमंचा और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है