नानपारा: रुपईडीहा वन रेंज अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित हुई गोष्ठी
रुपईडीहा वन रेंज अधिकारी अतुल श्रीवास्तव द्वारा मानव एवं वन्य जीव संघर्ष पर गोष्ठी का आयोजन रेंज के अंतर्गत पंडित पुरवा पौधशाला एवं हथियबोझी ग्राम पंचायत में आयोजित किया। जंगल से सटे गांव के लोगों को जागरूक किया वन्य जीव के हमले से बचाव के टिप्स दिए रात्रि में घर से न निकलने की जानकारी दी और सावधानी बरतने के निर्देश दिये इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे।