नानपारा: रुपईडीहा एसएसबी ने चेकिंग के दौरान नेपाली युवती और मानव तस्कर को पकड़ा, हुआ खुलासा
रुपईडीहा बीओपी के जवान नेपाल आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे वहीं नेपाल से आ रही एक अधेड़ के साथ एक युवती को रोका गया तो मानव तस्करी का खुलासा हुआ पूछताछ में पता चला यह व्यक्ति लड़की को मुंबई ले जा रहा था एसएसबी जवानों ने नेपाल पुलिस की मौजूदगी में लड़की को सामाजिक सेवा नेपाल सौंपा वही व्यक्ति को नेपाली थाना जमुनहा पुलिस के हवाले कर दिया।