नानपारा: रुपईडीहा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला, पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण और दी चेतावनी
नगर पंचायत रुपईडीहा में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। मुख्य मार्गों के दोनों तरफ पटरिया पर अतिक्रमण होने की वजह से आवागमन बाधित होता था काफी भीषण जाम लगता था जिसको देखते हुए अतिक्रमण खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया और हिदायत भी दी दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा दद्दन सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।