नानपारा: नानपारा में शुक्रवार की नमाज के दौरान ड्रोन से की गई निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात
नानपारा में शुक्रवार की नमाज की दृष्टिगत शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रही इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रद्युमन सिंह और कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह फोर्स पैदल मार्च करते रहे तथा ड्रोन से भी निगरानी रखी गई नानपारा नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में पुलिस शासन लगाया गया असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।