अमरपाटन तहसील के थाना ताला अंतर्गत मुकुंदपुर कस्बा में पुलिस और प्रशासन ने आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए बुधवार शाम 7 बजे फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने किया। उनके साथ भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे