उज्जैन ग्रामीण: ढाबलाधुता: शादी में गए युवक का गांव के पास मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबलाधूता में रहने वाला सेवाराम पिता दयाराम प्रजापत खेती करता है। कल रात वह समीप के ग्राम में शादी समारोह में शामिल होने गया था। आज सुबह उसकी लाश गाँव के पास पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के रिश्तेदार दीपक ने बताया कि उसकी आँख में चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि गिरने से उसे चोट लग