बीना: बदहाल स्थिति में सरकारी अस्पताल, बारिश में मरीज से लेकर डॉक्टर एवं गर्भवती महिलाएं तक परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Aug 29, 2026 तस्वीरें किसी खंडहर की नहीं, बीना के सरकारी अस्पताल की हैं। भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। मरम्मत के नाम पर यहाँ सिर्फ एक त्रिपाल डाल दिया गया है, ताकि पानी को रोका जा सके। लेकिन साहब, त्रिपाल से झज्जर छत का पानी कैसे रुकेगा। सबसे दर्दनाक तस्वीर है प्रसूति गृह की। जहाँ नई जिंदगी को जन्म लेना चाहिए, वहाँ जच्चा और बच्चा दोनों की जिंदगी खतरे में है।