हर्रैया तहसील के अन्तर्गत घाघरा नदी के बायें तट पर निर्मित गौरा-सैफाबाद, चॉदपुर-गौरा, उमरिया रिंग बांध, कटरिया-चॉदपुर तटबन्ध का निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम, द्वारा अवगत कराया गया कि उमरिया रिंग बांध एवं उसकी परिधि में बसे 12 अद्द ग्रामों की सुरक्षा हेतु 02 अद्द स्पर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्रगति लगभग 50 प्रतिशत है। उक्त परियोजना का कार्य माह जून 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा।