खलीलाबाद: आंधी-तूफान में छज्जा गिरने से महुई गांव के युवक की मौत, शव मर्चरी हाउस पहुंचा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान में 35 वर्षीय अजय कुमार यादव की छज्जा गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार को सुरक्षित घर के अंदर भेजते समय अचानक बीम सहित छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मर्चरी हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।