प्रतापगढ़: होटल और लॉज संचालकों को ई-विजिटर पोर्टल से जोड़ने की कवायद तेज, ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा होटलों एवं लॉज में ठहरने वाले आगंतुकों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने ई-विजिटर पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा की मौजूदगी में जिले के स