चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर में अज्ञात चोरों के द्वारा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी की ट्यूबवेल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें चोर ट्यूबवेल के उपकरण एवं अन्य सामान को चोरी कर ले गए जैसे ही संजय त्यागी अपने खेत पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए उनके द्वारा तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।