मुज़फ्फरनगर: राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मांग पर गंगा एक्सप्रेसवे का मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक विस्तार देने की मिली स्वीकृति
उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक विस्तार देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस विस्तार की मांग रखी थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के बजट 2025-26 में 50 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि आवंटित की गई है।