मुज़फ्फरनगर: थाना खालापार पुलिस की काली नदी पुल शामली बाईपास पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल
थाना खालापार पुलिस की काली नदी पुल शामली बाईपास पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश लुटेरा समीर उर्फ ओसामा पुत्र इलियास घायल हो गया जिसके कब्जे से पुलिस ने लूटा हुआ एक मोबाइल फोन एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 1 तमंचा एवं 1 खोका वह 2 जिंदा कारतूस 32 बर बरामद किए। समीर का एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।