मसूदा: श्री सीमेंट प्रदूषण मामले में सरखना गांव के ग्रामीणों ने ब्यावर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, की नारेबाजी
Masuda, Ajmer | Jul 20, 2026 श्री सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले कथित रासायनिक और वायु प्रदूषण से परेशान होकर सरखना गांव के ग्रामीणों और किसानों ने सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे ब्यावर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मुख्य समस्याएं और मांगें रखी है,जिसमें बताया की खेती व पर्यावरण पर असर पड रहा हैं।