महोबा: इंद्रानगर में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 31 वर्षीय युवक सत्यम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के कारणों को लेकर परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं।