अटरू: अटरू क्षेत्र के आलमपुरा में भाई की तलाश में कूनो नेशनल पार्क से आए चीते केपी 3 ने किया नीलगाय का शिकार
Atru, Baran | Apr 13, 2026 मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आया चीता 'केपी-3' इन दिनों राजस्थान के अटरू उपखंड क्षेत्र में सक्रिय है। सोमवार को चीते ने आलमपुरा गांव के पास पार्वती नदी के किनारे एक नीलगाय के शावक का शिकार किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चीता 'केपी-3' पिछले कुछ दिनों से पार्वती नदी के कछार और आसपास के जंगलों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहा है।