ज्ञानपुर: सरपतहा स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर विश्व हिंदू महासंघ ने राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेन्द्र सिंह ने नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौंप कर महान योद्धा राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राज्य सभा सदस्यता निष्काशित करने की मांग के साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।