ज्ञानपुर: कोइरौना में अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग, मड़हे हुए जलकर खाक
कोइरौना थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में उस समय लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब गांव में अचानक भीषण आग विकराल रूप धारण कर लिया, कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीण फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ग्रामीण छविनाथ पाल आदि का तीन मड़हा उपली एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया था पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहयोग की मांग की है।