रौन: मछंड़ सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव का अपहरण, 13 घंटे बंधक बनाकर मारपीट; 4 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
भिंड जिले के मछंड़ सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव के अपहरण करते हुए उन्हें बंधक बनाकर मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सहायक सचिव विनोद राजावत के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है