फतेहाबाद: फतेहाबाद में 13 जुलाई को जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक
फतेहाबाद में 13 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक होगी। सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में कुल 14 परिवादों पर सुनवाई होगी। इसमें पुरानी और नई शिकायतें शामिल हैं।