आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक Narendra Singh Chahar और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान घायल होने से बाल-बाल बची, जिसके बाद डिप्टी स्टेशन अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को रुकवाने का संकेत दिया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक RPF कांस्टेबल मौके पर पहुंचा और महिला के परिजनों पर चेन पुलिंग का आरोप लगाया। स्थिति स्पष्ट करने के दौरान डिप्टी स्टेशन अधीक्षक और RPF कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को RPF कर्मियों द्वारा खींचकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद के कारणों और जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
.
.
.
.
#Agra #AgraCantt #IndianRailways #RPF #Railway
Fatehabad, Agra | Jul 12, 2026