मुशहरी: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की राजनीति से महिलाओं के सपनों को ठेस: डॉ. ममता रानी
भाजपा नेत्री डॉ. ममता रानी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष की ओछी राजनीति सामने आई है। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह बिल बनने के कगार पर था, लेकिन विपक्ष ने इसे गिराकर देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को ध्वस्त कर दिया। डॉ. ममता रानी ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है