चकाई: चकाई के जलखरिया गांव में प्रखंड प्रमुख और देवर के घर हुई भीषण चोरी, चोरों ने 13 लाख की संपत्ति ले उड़े
Chakai, Jamui | Jun 16, 2026 चकाई थाना क्षेत्र के पेटर पहाड़ी पंचायत अंतर्गत जलखरिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। सोमवार की रात चोरों ने चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी और उनके देवर राम दास के बंद पड़े घरों का ताला और कुंडी तोड़कर करीब 13 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति साफ कर दी।मंगलवार दो बजे पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित राम