गम्हरिया: गम्हरिया में जनगणना 2027 की तैयारी तेज़, डिजिटल प्रणाली से होगा डेटा संग्रह
गम्हरिया प्रखंड के कृषि भवन में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीडीओ शाएक आलम ने कहा कि इस बार डेटा डिजिटल पोर्टल पर अपलोड होगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी दी। जनगणना का पहला चरण 2 से 31 मई तक और मुख्य गणना फरवरी 2027 में की जाएगी ।