हसनपुर: सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, अधिकारियों के सामने दिए बयान
युवतियों ने बाल कल्याण समिति के सामने कहा कि उन्हें इस प्रैंक को इतना लंबा नहीं चलाना चाहिए था। उन्होंने माना कि शुरुआत में ही सच्चाई बता देनी चाहिए थी और अब उन्हें अपने इस कदम पर पछतावा है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हसनपुर पुलिस को नोटिस जारी किया था।