अशोक नगर: अशोकनगर स्टेशन से घर लौट रहे युवक की बाइक फिसली, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर में देर रात एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोहित पुत्र बब्लू बैरागी (18 वर्ष), निवासी अशोकनगर, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक सामने कुत्तों का झुंड आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया