सुजानगढ़: सुजानगढ़ में 'वंदे गंगा' अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यक्रम, कलश यात्रा और सफाई का आयोजन हुआ
सुजानगढ़। रविवार को नगर परिषद ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अध्यक्षता की। इस दौरान कलश पूजा, कलश यात्रा, दीपदान, रंगोली और जलस्रोतों की सफाई की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल मौजूद रहे।