कालापीपल: कालापीपल में विद्या भारती का ‘सप्तशक्ति संगम’: नारी शक्ति को जागृत करने का भव्य आयोजन
सरस्वती विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्या भारती के निर्देशानुसार मातृशक्ति जागरण के लिए ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती हीना नीमा ने कहा, “आत्मविश्वास नारी की सबसे बड़ी शक्ति है।” विशेष अतिथि डॉ. डाली गिरी गोस्वामी ने सप्तशक्ति (कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति, क्षमा) की व्याख्या की।