जलालाबाद: जलालाबाद का नाम अब 'परशुरामपुरी', यूपी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, परशुरामपुरी में हर्ष का माहौल
शाहजहांपुर जिले के ऐतिहासिक नगर जलालाबाद का नाम अब आधिकारिक रूप से 'परशुरामपुरी' होगा। भारत सरकार (केंद्रीय गृह मंत्रालय) से अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इस संबंध में राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी होने के बाद नया नाम सभी सरकारी अभिलेखों, विभागीय दस्तावेजोंमे दर्ज होगा