एटा: शिकोहाबाद रोड़ स्थित गांव फाफोतू के समीप बाइक फिसलने से सगे भाई-बहन घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Etah, Etah | Aug 23, 2026 एटा थाना रिजोर क्षेत्र के गांव फफोतु के पास रविवार शाम तेज बाइक अचानक रोड़ पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार नेमा पुत्री गंगा सिंह उम्र 17 वर्ष और भूपेंद्र पुत्र गंगा सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी गांव फफोटू थाना रिजोर सगे भाई-बहन घायल घायल हो गए,जानकारी करने पर बताया बाइक पर सवार होकर गांव से सुंदरपुर गांव किसी काम से जा रहे थे।