नबीनगर: खंभा गांव से पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खंभा गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज उसी गांव निवासी राममुनी राम है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.