कतरीसराय: कतरीसराय में खेतिहर मजदूरों की बैठक, आवास, रोजगार और मनरेगा बहाली की उठी मांग
कतरीसराय भाकपा (माले) से संबद्ध संगठन खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा) की ओर से सोमवार को बजराचक-अहरापर खेत में खेतिहर मजदूरों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।