छतरपुर: नीलकंठ नगर: दबंगों से डरी बुजुर्ग महिला ने बेची जमीन, फिर भी मिल रही धमकियां, एसपी को दिया ज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के नीलकंठ नगर में दबंगों की प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने 2023 में अपनी पैतृक जमीन बेच दी, लेकिन इसके बावजूद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिला ने सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एसपी को ज्ञापन दिया है प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।