कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का खुलासा किया है।
कार्रवाई के दौरान कुल 46.640 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 9 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।