नहीं होंने देगें बिजली महकमें पर प्राईवेट कंपनियों का कब्जा: रतनमान
भाकियू ने बिजली निजीकरण के विरोध में गांव दादुपुर में किया किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन, जमकर जताया विरोध
सरकारी नोटिफिकेशन की प्रतियों की जलाई होली
करनाल, 21 अक्तूबर(): भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने भाजपा सरकार को निशाने नर लेते हुए कहा कि अगर बिजली क्षेत्र को निजी हाथों को सौपने वाले फैसले को तुरंत वापिस लेने की घोषणा नही की गई तो भाजपा को इसका खामयाजा भूगतने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले को लेकर जनता में भारी रोष पनप रहा है। बुद्ववार को दादुपुर रोडान स्थित मराठा भवन में आयोजित की गई किसान मजदूर महापंचायत में बिजली के निजीकरण किए जाने के विरोध में भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा कर अपनी आवाज को बुलंद्व किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन की प्रतियों की होली भी जलाई गई। महापंचायत का संचालन प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान ने किया। भाकियू के वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर व कोर कमेटी के चेयरमैन यशपाल राणा विशेष तौर पर मौजूद थे। गांव खेड़ीनरू, घौघड़ी पुर, कतलाहेडी, शाहपुर, औगंद व दादुपुर के किसानों ने महापंचायत में शिकत की। रतनमान ने कहा कि बिजली महकमा किसान मजदूरों के पैसों से खड़ा किया गया है। इसलिए इस महकमें पर प्राईवेट कंपनियों का किसी भी कीमत पर कब्जा नही होंने दिया जाएगा। मान ने सरकारी दावे को झुठलाते हुए कहा कि सरकार दावा कर रही है कि बिजली महकमें को निजी हाथों में देने से उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा होगा। यह एकदम सरकार जनता में केवल भ्रम पैदा कर रही है। किसान नेता रतनमान ने अपने संबोधन में ऐलान करते हुए कहा कि बिजली वितरण का प्राईवेट कंपनी को लाईसेंस देने व स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने सहित किसानों के खिलाफ एग्री डिस्काम का गठन किए जाने का जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने सभी तरह के बिजली उपभोक्ताओं से आंदोलन में शामिल होंने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर भाकियू के पूर्व प्रधान राम सिंह दादुपुर,किसान नेता नफे सिंह तावडे, हिसम सिंह, मेहर सिंह, बाबूराम, शेर सिंह कश्यप, ईशम सिंह, सुरत सिंह सहित काफी संख्या में किसान मजदूर मौजूद थे।
भाकियू दादुपूर कमेटी का किया गठन
गांव दादुपुर में भाकियू कमेटी का किया गठन किया गया। कमेटी में कर्मबीर सिंह, बाबूराम पहलवान, सतपाल, मोहर सिंह, ज्ञानचंद, बालीराम, सुभाष, जसबीर सिंह, जयप्रकाश को शामिल किया गया है। कमेटी में शामिल हुए बाबूराम पहलवान व कर्मबीर सिंह गांव की ओर से आंदोलन में बढचढ़ कर योगदान करने का विश्वाश भी दिलाया गया।
फोटों:- किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता रतनमान व सरकार के फरमान की प्रतियां जलाते हुए किसरन मजदूर।
#HVN24