पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : विक्रमजीत सिंह चीमा
रतनगढ़ फार्म हाउस पर धरती बचाओ यात्रा के नगर कीर्तन का किया स्वागत
शाहबाद में पीपली ब्लॉक समिति के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि धरती, हवा और पानी को स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
विक्रमजीत सिंह चीमा अपने रतनगढ़ फार्म हाउस पर पहुंचे धरती बचाओ यात्रा के नगर कीर्तन का स्वागत करने के अवसर पर संगत को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा को सिरोपा और चांदी की तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
चीमा ने कहा कि आज रासायनिक खादों, कीटनाशकों और प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव से धरती की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्वच्छ हवा और पानी के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयासों से लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ती है।
बाइट:पीपली ब्लॉक समिति चेयरमैन बिक्रमजीत चीमा