जलालाबाद: जलालाबाद पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन, प्रतिभाओं का सम्मान किया गया
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मनमोहन द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि शाहीन अंसारी रहीं। कार्यक्रम में मेधावी, उत्कृष्ट उपस्थिति व विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया.