नावकोठी: देवपुरा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में बंध्याकरण शिविर आयोजित, 17 महिलाओं का बंध्याकरण और एक पुरुष का नसबंदी किया गया
नावकोठी प्रखंड के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा में गुरुवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। सर्जन डॉक्टर हिमांशु कुमार ने 17 महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन तथा एक पुरुष का नसबंदी किया। ऑपरेशन से पूर्व एलटी पंकज जोशी के द्वारा लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। लाभुकों को आवश्यक दवा उपलब्ध कराया गया।