सरीला: खेड़ा शिलाजीत गांव में जर्जर हाईटेंशन लाइन बनी काल, तार टूटने से चार गायों की हुई मौत
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में पेयजल टंकी के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से चार गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है । घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।