सुल्तानगंज: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय छात्र गंगा में डूबा, तलाश जारी; घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नमामि गंगे घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के अब्जूगंज हॉल्ट के समीप अठगामा निवासी मनोज मंडल के 15 वर्षीय रमन कुमार गंगा नदी में डूबकर लापता हो गया। वह मनोज मंडल का पुत्र था और मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ाई में मेधावी और होनहार रमन परिवार का सबसे छोटा और द